उत्तराखंड

दु:खद समाचार : यहां नयार नदी में नहाने गया युवक डूबा, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी जिले के सतपुली थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक युवक नयार नदी में नहाने गया था, और पानी गहरा होने के बजाय से अचानक डूबने लगा। और देखते ही देखते वह लापता हो गया। जिसकी तलाश में एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी नयार नदी में एक शख्स नहाते समय नदी में डूब गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सतपुली थाने को दी।

जिस पर उप निरीक्षक विनोद कुमार और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम व एसडीआरएफ ने लगातार प्रयास कर युवक की खोजबीन की। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई। कई घंटों तक सर्च अभियान चलाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की जानकारी जुटाई जिसमें पता चला कि कठवाड़ा, दुधारखाल निवासी 25 वर्षीय युवक संदीप पुत्र इंदर सिंह दोपहर करीब 3 बजे नयार नदी में नहाने गया था।

बताया जा रहा है कि युवक लोकल टैक्सी ड्राइवर है। बरसाती मौसम के चलते नदियां उफान पर हैं तथा गाद आदि के चलते युवक के डूबने की आशंका है। फिलहाल अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top