राजनीति

बड़ी खबर : देहरादून में रह रहे धनोल्टी के युवाओं ने दिया अमेन्द्र बिष्ट को समर्थन

Advertisements

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून में रह रहे धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट को अपना समर्थन दिया।

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के देहरादून में रह रहे दर्जनों युवाओं ने आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए युवाओं ने कहा कि युवा होने के नाते हमें भी युवा प्रत्याशी चाहिए। इसलिए हमने अमेन्द्र बिष्ट को फोन करके बुलाया और उन्हें समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

उन्होंने कहा कि अमेन्द्र बिष्ट के साथ क्षेत्र का सारा यूथ खड़ा है। अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए युवाओं ने एकजुट होकर काम करने की बात कही। वहीं उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र का विकास सिर्फ और सिर्फ कर्नल कोठियाल और अमेन्द्र बिष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कर्नल कोठियाल के काम और युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच की सराहना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

वहीं इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि धनोल्टी के युवाओं का उन्हें लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा क्रांति के वाहक होते हैं और धनोल्टी के युवाओं में वही जुनून नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

अमेन्द्र बिष्ट का कहना है कि उनकी लड़ाई विधायक बनने की नहीं है बल्कि वह क्षेत्र में अच्छे स्कूल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में उन्हें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों का भी समर्थन मिल रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top