उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यहां STF की छापेमारी से फर्जी कॉल सेंटर में मचा हड़कंप, इतने लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड एसटीएफ ने देर शाम को देहरादून के एक कॉल सेंटर में छापा मारा, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी अनुसार देहरादून के एक कॉल सेंटर में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में देश में बैठकर विदेशों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनते थे। वहीं एसटीएफ ने देर रात को 14 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। STF की छापेमारी में इस कॉल सेंटर से एक करोड़ 26 लाख रुपए का कैश भी बरामद किया है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में देश में बैठकर विदेशों के लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोड़ों का चूना लगा रहे थे।

यह गिरोह विदेशी लोगों को जाल में फंसा कर करोड़ों का चूना लगा रहा था। फिलहाल जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई जारी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top