उत्तराखंड

लोकमंथन 2024: भारतीय संस्कृति और परंपरा पर होगा गहन विचार-विमर्श, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

लोकमंथन 2024: भारतीय संस्कृति और परंपरा पर होगा गहन विचार-विमर्श, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

नीरज पाल

देहरादून : प्रज्ञा प्रवाह के तत्वावधान में आयोजित लोकमंथन 2024 का चौथा संस्करण 21 से 24 नवंबर तक भाग्यनगर (हैदराबाद) में होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। लोकमंथन का विषय “लोक अवलोकन” है, जिसमें लोकविचार, लोकव्यवहार और लोकव्यवस्था पर गहन मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून व रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले 12 विशेषज्ञ डॉक्टर

लोकमंथन भारतीय सांस्कृतिक और वैचारिक विरासत को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसमें विश्व भर के बुद्धिजीवी, विचारक, और मनीषी शामिल होंगे। आयोजन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, और स्वदेशी आचरण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही लोक परंपराओं, कला, साहित्य, लोक नृत्य और व्यंजनों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल व्यवस्था : वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, सफाई व्यवस्था ठप

इस आयोजन में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिल्कीयारा सुरंग पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी, जिसमें स्थानीय पारंपरिक पद्धतियों की सहायता से सुरंग में फंसे मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : दून अस्पताल में अब मिनटों में बनेगा ओपीडी पर्चा, घर बैठे भी कर सकते हैं टोकन जनरेट। जानें क्या है पूरी प्रक्रिया..

प्रज्ञा प्रवाह, एक अखिल भारतीय मंच है, जिसका उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को बढ़ावा देना है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top