उत्तराखंड

बड़ी खबर : लक्सर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर में लगाई सेंध, ग्रामीणों ने एक को दबोचा, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

  • लक्सर कोतवाली के अंतर्गत अलावलपुर गांव में निरपाल के घर में घुसे चोर चोरी का प्रयास ग्रामीणों ने एक चोर दबोचा दो चोर तमंचे से फायर कर फरार होने में कामयाब*

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर के अलावलपुर गांव में आज सुबह नेपाल नाम के एक व्यक्ति के घर चोर घुस गए जिन्होंने घर में घुसकर लूटपाट व चोरी का प्रयास किया लेकिन घर के मालिक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सभी चोरों को चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद चोरों ने तमंचे से गोली चला दी।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई मौके का फायदा उठा कर दो चोर भागने में कामयाब हो गए, जबकि एक चोर को दबोच लिया गया। जिसे मौके पर पुलिस को बुला कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि तीन चोरों के खिलाफ चोरी व अन्य सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

जगन नाम के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी अन्य फरार दो चोरों की तलाश की जा रही है, जल्दी उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top