उत्तराखंड

बड़ी खबर : जितेंद्र नारायण त्यागी को ‘डी कंपनी’ ने दी जान से मारने की धमकी, 25 करोड़ की मांगी फिरौती

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धर्म संसद में विवादित बयान देकर मीडिया की सुर्खियों में रहे वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने अपनी खुद की जान का खतरा डी कंपनी से बताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बताया कि 10 जून 2022 को इब्राहिम कासकर के भाई ने उनकी गर्दन काटने की धमकी उन्हें व्हाट्सएप पर दी थी। वहीं इस बारे फिर से दुबई के नंबर से 11 जून 2022 को उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। जिससे कॉल करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम के गैंग का सदस्य और इब्राहिम कासकर का भाई बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

वही कॉल करने वाले ने 2 दिन के अंदर उनका सर काटने व जान की सलामती के लिए ₹25 करोड़ की रंगदारी मांगी है।

आरोपी ने फोन पर धमकी दी कि इब्राहिम कासकर तिहाड़ जेल में बंद है और उसे खाने के सामान में मोबाइल बात करने के लिए जेल में भेजा जाता है। जिसके बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने गृह सचिव भारत सरकार एवं गृह सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को ईमेल के माध्यम से सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

साथ ही धमकी देने वाला का ऑडियो भेज कर मामले की जांच की मांग की। इसके साथ ही अपनी सुरक्षा भी बढ़ाई जाने की भारत सरकार से मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top