उत्तराखंड

बड़ी खबर: राजस्व कर्मचारी पंकज राजपूत लेखपाल द्वारा अथक प्रयास कर अवैध खनन की 3 ट्रैक्टर- ट्रॉलियो को पकड़कर पुलिस को सौंपा

राजस्व कर्मचारी पंकज राजपूत लेखपाल द्वारा अथक प्रयास कर अवैध खनन की 3 ट्रैक्टर- ट्रॉलियो को पकड़कर पुलिस को सौंपा

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर-क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार शासन-प्रशासन के दबाव के बावजूद लगातार जारी है, तथा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज राजस्व विभाग कर्मचारी पंकज राजपूत लेखपाल ने ऐसे ही 3 ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को पकड़ कर पुलिस को सौंपने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई

”प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए क्षेत्र में भ्रमण के दौरान राजस्व कर्मी पंकज राजपूत लेखपाल को सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति गांव रामपुर रायघटी के पास अवैध खनन में लिप्त है सूचना प्राप्त होते ही पंकज राजपूत लेखपाल मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

मौके पर ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित अवैध खनन से भरी ट्रॉलीयों को छोड़कर भागने में कामयाब रहे। पंकज राजपूत लेखपाल ने अन्य ट्रैक्टर की सहायता से तीनो ट्रॉलीओ को भिक्कमपुर चौकी में अशोक रावत चौकी प्रभारी के सुपुर्द किया और रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को प्रेषित करते हुए अवैध खनन में लिप्त सतीश कुमार पुत्र तिलकराम व पवन कुमार पुत्र शेर सिंह तथा धर्म सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गण रामपुर रायघटी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top