Ad Ad
उत्तराखंड

विकासनगर में नाबालिग युवती की हत्या से हड़कंप

  • विकासनगर में नाबालिग युवती की हत्या से हड़कंप

देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक नाबालिग युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतका बुधवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जांच में युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोथरोवाला में दरबार साहिब की जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव, पथराव

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि युवती के चचेरे भाई की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने दिया इस्तीफा

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह स्वयं विकासनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले विकासनगर में कश्मीरी शॉल व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी, जिसे लेकर पहले से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा : डॉ. आर. राजेश कुमार

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top