उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सैन्यधाम के निर्माण में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : गणेश जोशी

Advertisements

सैनिक कल्याण मंत्री लगातार अंतर्विभागीय समीक्षा एवं समन्वय बैठकों के माध्यम से स्वयं कर रहे हैं प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

राज्य सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम का निमार्ण 2024 के तक करने के लिए गंभीरता से प्रसासरत हैं। सैन्यधाम से जुड़े विभिन्न विषयों के समाधान के लिए आज सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा अपने शिविर कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग, राजस्व, जिला प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों की सुयंक्त बैठक आहुत की। इस दौरान आपसी समन्वय कर भूमि, डिजाइन तथा अन्य तकनीकी मामलों पर चर्चा की गई। सैन्यधाम निर्माण की धीमी प्रगति से सैनिक कल्याण मंत्री असंतुष्ट दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि यह राज्य सरकार का महत्पूर्ण प्रोजेक्ट है। जिसकी रिपोर्टिंग भारत सरकार को भी की जा रही है। सैन्यधाम वीरभूमि उत्तराखण्ड की संवेदनाओं से सीधा जुड़ा है। आज की बैठक में संबंधित विभागों को बेहतर आपसी समन्वय कर सभी विषयों के त्वरित समाधान निकालने हेतु निर्देशित किया गया है। पहुंच मार्ग तथा भूमि से संबंधित समस्त मामलों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त चाहरदिवारी के काम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इसके अतिरिक्त टनकपुर तथा गोपेश्वर में आगामी 30 जून को विश्रामगृहों के शिलान्यास की तैयारियां पर भी चर्चा की गई। साथ ही परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली एकमुश्त पुरस्कार राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने, अशोक चक्र विजेताओं की एकमुश्त पुरस्कार राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा इसी प्रकार अन्य वीरता पुरस्कारों की धनराशि को भी वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दिपेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर सचिव सैनिक कल्याण सीएस धर्मसत्तु, उप निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल जोधा तथा कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top