उत्तराखंड

दुःखद : देहरादून-कालसी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, महिला घायल

कालसी के पास गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, महिला घायल

देहरादून। कालसी से 10 किलोमीटर आगे एक दर्दनाक हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  8 फरवरी की महापंचायत को लिए तैयारियां तेज

रविवार को विकासनगर से कनवा की ओर जा रही एक कार (वाहन संख्या- UK 07BQ 8198) अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को खाई से निकालकर पुलिस को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  गलत साइड ड्राइविंग का विरोध करने पर भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवा, कोतवाली में भारी हंगामा।

घायल महिला में सुशीला देवी, पत्नी माया सिंह पंवार, निवासी ग्राम कनवा, तहसील कालसी, जबकि मृतक में माया सिंह पंवार, निवासी ग्राम कनवा, तहसील कालसी आदि के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में नाबालिग छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई फरार

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top