उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड ऊर्जा निगम में इंजीनियरों के प्रमोशन के बाद बंपर ट्रांसफर

एसई राहुल जैन नहीं गए श्रीनगर, देहरादून के एसई का मिला जिम्मा।

नरेश कुमार को प्रमोशन के साथ चीफ अनुबंध और क्रय की जिम्मेदारी।

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड ऊर्जा निगम में इंजीनियरों के प्रमोशन करने के बाद उनके बंपर तबादले भी कर दिए गए हैं। वहीं इन अधिकारियों को एसई से मुख्य अभियंता, एक्सईएन से एसई पद पर पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

1. एसई नरेश कुमार को मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोट करते हुए मुख्यालय में चीफ अनुबंध और क्रय की जिम्मेदारी दी गई है।

2. एक्सईएन मुनीश चंद्र को एसई पद पर पदोन्नत करते हुए रुड़की भेजा गया है।

3. एसई रुड़की राहुल जैन को पहले एसई श्रीनगर बनाकर भेजा गया था। उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। अब उन्हें एसई देहरादून नगर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

4. एसई शैलेंद्र सिंह का पहले से दून रुड़की तबादला किया गया था। अब उन्हें एसई टिहरी के पद पर भेजा गया है।

5. एसई टिहरी दिवान सिंह खाती को एसई मानव संसाधन यूपीसीएल मुख्यालय बनाया गया।

साथ ही नए 81 जूनियर इंजीनियरों को भी तैनाती दे दी गई है। 11 लेखाकारों के भी तबादले किए गए। सात सहायक लेखाकारों को भी स्थानान्तरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

उधर, यूपीसीएल में गुरुवार को जीएम एचआरकेबी चौबे रिटायर होने जा रहे हैं। उनके बाद निगम में कोई दूसरा जीएम एचआर नहीं है।

डीजीएम एचआर व निदेशक मानव संसाधन का पद पहले से ही खाली है। व्यवस्था संभालने को एसई को ‘जिम्मेदारी दी है पर प्रोफेशनल आदमी न होने से दिक्कत बनी हुई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top