उत्तराखंड

दु:खद : यहां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत। परिवार में मचा कोहराम

Advertisements

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में नदी में डूबने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, जबकि पुलिस ने नदी के किनारे जाने के लिए लोगों को अलर्ट भी किया है। लेकिन लोग कहां मानने को तैयार है।

इस घटना से यही पता चलता है कि किसी ने सही कहा है, कि जब मौत आती है तो किसी को बुलाकर नहीं आती है। वहीं यह घटना अल्मोड़ा विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी का है जहां नहाने गए तीन युवकों में से 2 युवाओ की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा नगर क्षेत्र निवासी तीन दोस्त नहाने के लिए सुयाल नदी में गए थे। तभी तीनों दोस्त विश्वनाथ घाट से कुछ ही दूरी पर नदी में नहाने के लिए उतरे उसी दौरान अचानक दो युवक नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

साथ में गए तीसरे दोस्त ने आनन-फानन में इसकी सूचना आसपास के लोगों को दे दी। जिसके पास आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद अल्मोड़ा कोतवाली से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

मृतकों में एक की पहचान अभिषेक भारती निवासी मकेड़ी धारानौला अल्मोड़ा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान तरल बाल्मीकि निवासी एंटीडी के रूप में हुई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top