उत्तराखंड

Big breaking: दरभंगा एक्सप्रेस (Darbhanga Express) में लगी भीषण आग, यात्रियों का सामान जलकर हुआ राख

Advertisements

दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों का सामान जलकर राख, जनहानि की सूचना नही

आग लगने के कारणों का नही चला पता, जांच एजेंसी करेगी जांच

बीते तीन दिन में यह इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है

नई दिल्ली। इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें दरभंगा एक्सप्रेस में भीषण आग लगी है। इस आग ने कई बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया है। वही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास आग लगी है। ये एक्सप्रेस इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास थी जब ये हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक छठ पूजा से पहले बुधवार को बिहार से एक बुरी खबर आई है। यहां ट्रैक पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। बड़ी बात यह है कि बीते तीन दिन में यह इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में भीषण आग लग गई। यह दुर्घटना सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई है। सूचना है कि ट्रेन में क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे। इन यात्रियों ने ट्रेन में आग लगते ही कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, देखते ही देखते एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top