Ad Ad
उत्तराखंड

दुःखद : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से 4 लोगों की मौत, 3 घायल 

रिपोर्ट/इंफो उत्तराखंड/ पौड़ी गढ़वाल 

पौड़ी गढ़वाल से एक बार फिर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पौड़ी -खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

आपको बता दें कि पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है, वहीं ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल से सामने आया है, जहां पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में वाहन में 07 लोग सवार बताए जा थे। इसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक : सीएम धामी

मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा 3 घायल लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया, जबकि इस घटना में मृत 4 लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया।

SI देवीदत्त बर्थवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुये घायलों का गहरी खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़ खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री

जानकारी करने पर पता चला कि वाहन में 7 लोग सवार थे। जिसमें से 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

पुलिस के पूछताछ में पता चला कि घायलों में साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल, जबकि समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल, वहीं सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल को उपचार के लिए खिर्सू भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

मृतकों में सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल, जबकि मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल, वहीं कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल, इसके अलावा सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल को रेस्क्यू कर लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top