हिल न्यूज़

दु:खद : यहां आंधी तूफान ने ली चलती बाइक सवार युवक की जान। परिवार में मचा कोहराम

लक्सर/इंफो उत्तराखंड

लक्सर में एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया, तो वहीं लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगा और सुमित बीजोपुरा गांव से सुल्तानपुर अपने रिश्तेदारी के यहां गया हुआ था। तभी सुबह करीब 4:00 बजे वह सुल्तानपुर से घर के लिए निकला था। जैसे ही वह लक्सर में चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी अचानक तेज आंधी से सड़क किनारे खड़ा पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। और पेड़ सीधा चलती बाइक के ऊपर गिरा। जिसमें बाइक सवार युवक सुमित (25) वर्ष पेड़ के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

लक्सर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि सुमित के सिर में गहरी चोटी आई थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top