उत्तराखंड

सुशीला ने इंटर में उत्तराखंड किया टॉप, हासिल किये 98% अंक

  • सुशीला ने इंटर में टॉप किया उत्तराखंड, हासिल किये 98% अंक

उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रुद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होते ही प्रदेशभर में खुशी की लहर दौड़ गई. इसी कड़ी में रुद्रपुर की रहने वाली सुशीला मेहंदीरत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. सुशीला ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की है. उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

सुशीला रुद्रपुर के भंजूराम अमर देव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. परिणाम घोषित होने के बाद जब वह अपने विद्यालय पहुंचीं तो स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर मिठाई बांटी गई. शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. सुशीला की सफलता पर उनके सहपाठी भी बेहद उत्साहित नजर आए.

अपनी सफलता का श्रेय सुशीला ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. उन्होंने बताया उनके पिता योगेश मेहंदीरत्ता और माता ममता मेहंदीरत्ता भूरारानी क्षेत्र में एक छोटा सा बुटीक चलाते हैं. वे हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे हैं. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने के बावजूद सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

सुशीला ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता प्राप्त की है. वह रोजाना करीब 4 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं. मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल पढ़ाई से संबंधित सामग्री के लिए करती थीं. उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है.

परिवार में भी खुशी का माहौल है. उनके छोटे भाई अरुण, जो इसी स्कूल में 10वीं के छात्र हैं, ने भी 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. यह परिवार के लिए दोहरी खुशी का अवसर बन गया है. गौरतलब है कि इस वर्ष बागेश्वर की गीतिका पंत ने भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

सुशीला की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह बढ़ाया. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top