उत्तराखंड

हादसा : कल्जीखाल मोटर मार्ग पर मवाधार के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

  • भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर मवाधार के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी

पौड़ी जिले के सतपुली भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिनमें कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 9 बजे कल्जीखाल से भेटी की और आ रही इको कार मवाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार कार चालक 28 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र कुमार निवासी ग्राम भंगडू, पोस्ट रोडखाल की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व व सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुँची। जहां पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें गहरी खाई से सबको मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top