स्वास्थ्य

दु:खद : यहां पानी के तेज रपटे में बही कार, एक की मौत

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून के शिमला बाईपास मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां शीशम बाड़ा शेरपुर के पास एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। वहीं कार में सवार तीन लोग थे। जिसमें से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक कार में सवार तीन लोग पांवटा साहिब में अपने रिश्तेदार से मिलकर घर वापस लौट रहे थे। तभी कार शिमला बाईपास के सिंघनीवाला से धर्मावाला जाने वाले मार्ग पर श्री गुरु राम स्कूल के सामने पानी की तेज रपटे में आने से बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली टनल हादसा : 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान समाप्त, 12 बचाए गए, 10 श्रमिकों की मौत

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कार में सवार दो युवकों को तो बचा लिया। लेकिन उस में से एक युवक लापता हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहीं देर तक युवक की खोजबीन की। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव मलबे के नीचे दबा मिला। वहीं एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

घायलों के नाम मुकेश शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी और अनिल कुमार निवासी चंद्रबनी देहरादून को तो बचा लिया है।

लेकिन राजकुमार पाल (65) निवासी बंजारावाला, कारगी चौक देहरादून पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद उसका शव मलबे में दबा मिला।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top