हिल न्यूज़

बड़ी खबर : यहां सुबह- सुबह अज्ञात वाहन ने स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

” देहरादून/ इंफो उत्तराखंड “

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद उनके स्वजन उन्हें मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट अपने रेसकोर्स आवास से मार्निंग वॉक पर टहलने के लिए निकली थी, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

वहीं इसी बीच उनके स्वजन उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका एक्सरे व अन्य जांच हुई, जांच में पता चला कि उनका एक पैर में फ्रैक्चर है। वहीं चिकित्सकों द्वारा उनके पैर पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया और आपरेशन (सर्जरी) की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

वहीं दोपहर बाद स्वास्थ्य महानिदेशक को इलाज के लिए मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है, कि पैर की सर्जरी होने के कारण चिकित्सक उन्हें लंबे समय तक आराम की सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top