उत्तराखंड

ब्रेकिंग : देहरादून जिला प्रशासन में कर्मचारियों के हुए बंपर ट्रांसफर (Transfer)

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून जिला प्रशासन ने कर्मचारियों के बंपर तबादले कर दिए गए है। जिसमें से ग्रेड पे 4200 श्रेणी के 12 , व ग्रेड पे 2800 श्रेणी के 10 और ग्रेड पे 200ं0 श्रेणी के 19 कार्मिकों का कार्यभार बदला गया है।

 

जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने देहरादून जिला प्रशासन के कर्मचारियों केे तबादले को लेकर इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार कुछ कर्मचारियों ने अपनी तैनाती स्थल बदलवाने के लिए डीएम कार्यालय में अर्जी तक दे दी है।

इन कर्मचारियों के हुए तबादले

ग्रेड पे 4200 : मनोज कुकरेती को चकराता तहसील से एसडीएम सदर दून न्यायालय का पेशगार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार

विनोदबाला जोशी को सदर तहसील के नायब नाजिर से एजेए 04, अभिलेखागार में तैनाती मिली है।

निधि टम्टा को अभिलेखागार से एसडीएम मसूरी का पेशगार बनाया गया है।

सुशील बडोनी को ग्रामीण सिलिंग से शस्त्र लिपिक बनाया गया है। बडोनी संबंद्धता के तौर पर यह चार्ज देख रहे थे।

रागिनी फरासी को सदर तहसील से कलक्ट्रेट में वाद लिपिक बनाया गया है।

मंजुला पुंडीर को आंदोलनकारी क्लर्क से बिल क्लर्क बनाया है।

 

ग्रेड पे 2800 : देवेंद्र बोनाल को एसीआरए द्वितीय से जेसी चकराता भेजा गया है।

सरिता जोशी को सदर तहसील की कापिस्ट से वहीं राजस्व लिपिक सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आलोक शर्मा को सीआरए अनुभाग के साथ ही फौजदारी अभिलेखागार दिया गया है।

दीपक थापा को एसडीएम सदर के अहलमद से सदर तहसील में नायब नाजिर बनाया गया है।

राजस्व सहायक अनुभाग से अमित भट्ट को एसीआरए प्रथम बनाया गया है।

खनन अनुभाग की कनिष्ठ क्लर्क सरिता डबराल को आंदोलनकारी लिपिक बनाया गया है।

अपर नगर मजिस्ट्रेट की पेशगार सीमा शर्मा को एजेएस 3 बनाया गया है।

एजेए तीन से संबद्ध राजेंद्र कनवासी को अपर नगर मजिस्ट्रेट के पेशगार पद पर अटैच किया गया है।

नायब नाजिर रक्षा को तहसील का कापिस्ट बनाया गया है।

ग्रेड पे 2000 : गौरव रावत को तहसील त्यणी से तहसील विकासनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

रजनी नेगी को कलक्ट्रेट में सूचना अनुभाग से खनन अनुभाग भेजा गया है।

गौहर बानो को पुनर्वास क्लर्क से सदर तहसील में उर्दू अनुवादक बनाया गया है।

सदर तहसील की उर्दू अनुवादक अजुमन जैदी को गौहर बानों की जगह लाया गया है।

शशि उनियाल को नजारात अनुभाग के डिस्पेचर से उप जिलाधिकारी सदर का अहलमद बनाया गया है।

कालसी से नेहा बिष्ट को कलक्ट्रेट स्थित सूचना अनुभाग लाया गया है।

दून तहसील में तैनात शिल्पिका सिंह को नजारत अनुभाग का डिस्पेचर बनाया गया है।

सहायक शस्त्र लिपिक प्रेम प्रकाश को राजस्व अनुभाग में भेजा गया है। कुछ अन्य कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top