उत्तराखंड

पहल : युवाओं की यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्त दून पुलिस, परिजनों से होगी बातचीत

हैलो पापा…

हैलो भाई…

पुलिस अंकल आप से बात करना चाहते…

एसएसपी देहरादून की एक नवीन पहल

युवाओं की यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्त दून पुलिस, परिजनों से होगी बातचीत

देहरादून। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि अधिकतर मामलों में युवा वर्ग शामिल है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी देहरादून ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेष रूप से युवाओं, के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चालानी कार्रवाई के साथ मौके पर ही उल्लंघन करने वाले युवाओं के परिजनों से संपर्क किया जाए। परिजनों को बताया जाएगा कि उनके बच्चे यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। साथ ही परिजनों को बच्चों की काउंसलिंग कर नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

एसएसपी ने स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं पर चालानी कार्रवाई की और उनके परिजनों से वार्ता कर बच्चों को जागरूक करने की अपील की।

दून पुलिस अब विशेष अभियान के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस मौके पर ही चालान कर रही है और परिजनों को इसकी जानकारी दी जा रही है। आगामी दिनों में इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। ये संस्थाएं मौके पर युवाओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग करेंगी। जरूरत पड़ने पर परिजनों को भी यातायात नियमों का महत्व समझाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

यह पहल न केवल दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक होगी, बल्कि युवाओं को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करने में भी मददगार साबित होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top