उत्तराखंड

मेरा एक एक क्षण, एक एक कण, टिहरी के विकास के लिए समर्पित : अंकित भट्ट

मेरा एक एक क्षण,एक एक कण टिहरी के विकास के लिए समर्पित : अंकित भट्ट

युवा लेखक, राज्य के विषयों पर बेबाक राय रखने वाले तेज तर्रार युवा अंकित भट्ट ने कहा कि उनका जीवन का एक एक क्षण, और एक एक कण टिहरी के लोगो के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने टिहरी को राजधानी के सबसे समीप होने के बावजूद टिहरी के साथ हमेशा हर सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। टिहरी को हमेशा विकास से दूर रखा है।जिस तरह का विकास टिहरी में होना चाहिए था उस तरह का विकास टिहरी में नही हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

युवाओं को रोजगार नहीं, पर्यटन की अपार संभावनाएं को समेटे टिहरी में सरकारों ने पर्यटन के लिए कोई ठोस नीति युवाओं के लिए नही बनाई। उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा की टिहरी आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, टिहरी में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे है हर छोटे -छोटे से इलाज के लिए मरीज को देहरादून रेफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

टिहरी की पहचान उनकी अपनी प्रसिद्ध मिठाई सिंगोड़ी और प्रसिद्ध आभूषण टिहरी की नथ को राज्य स्तरीय पहचान दिलाने को लेकर वे लंबे समय से प्रयासरत है। उन्होंने पीड़ा जाहिर करते हुए कहा की टिहरी ने हमेशा देने का कार्य किया है लेकिन बदले में वहां के लोगो को कुछ नही मिला, टिहरी के लोगो के फ्री पानी और फ्री बिजली मिलना चाहिए था जो कि उनको आजतक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर टिहरी की अपेक्षा पर बल देते हुए कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नही हुई है।

अंकित भट्ट ने कहा की वो इसी तरीके से पहले भी टिहरी के मुद्दो को देश प्रदेश के उठाते रहे है आगे भी इसी तरह से उठाते रहेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top