- नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को दी बधाई
- _ यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून। नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्सिंग अधिकारी हर्ष व्यास ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रविवार को धामी सरकार द्वारा मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। इसी क्रम में सुबोध उनियाल को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और संबंधित संगठनों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्सिंग अधिकारी हर्ष व्यास ने यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री आवास पहुंचे और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामना एवं बधाई दीं।
भेंट के दौरान ने नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नर्सिंग अधिकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा। इस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
