उत्तराखंड

दुखद : यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। 3 लोगों की मौत, जबकि एक महिला घायल

चंपावत/इंफो उत्तराखंड

चंपावत से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां चंपावत पाटी से 1 किलोमीटर पूर्व वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति महिला घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम उक्त वाहन अल्टो कार नंबर UK03A 7566 में 04 लोग सवार थे। जिसमें से 2 महिला व दो पुरुष थे। जो कि हरिद्वार से अपने परिजनों को शराद कर अपने घर पाटी को की ओर जा रहे थे। तभी पाटी से 1 किलोमीटर पहले वहां वाहन अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ढाई सौ मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से उक्त वाहन तक पहुंचकर सर्वप्रथम घायल महिला का रेस्क्यू कार 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद एक महिला व दोनों पुरुषों के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

मृतकों की पहचान

1 चालक बसंत गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 52 वर्ष

2 प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 48 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

3 देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 68 वर्ष

घायल की पहचान

1 मंजू गहतोड़ी पत्नी प्रदीप गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जिला चंपावत उम्र 45 वर्ष।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top