पौड़ी/इंफो उत्तराखंड
पौड़ी में पिछले कई दिनों से विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले सपलोडी व भट्टी गांव, ग्वाड़ीगाड़ आदि क्षेत्रों में गुलदार के दहशत का केंद्र बना हुआ था। जिसके बाद आज सुबह तड़के 5:00 बजे एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
देखें वीडियो:-
जिसके बाद गुलदार को नागदेव रेंज लाया गया है। जहां मेडिकल के बाद गुलदार को अन्य जगह घने जंगलों मे छोड़ दिया जाएगा। वन रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों सपलोड़ी और भट्टी गांव में गुलदार ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया था।
जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में अभी भी 3 पिंजरे, भट्टी गांव, ग्वाड़ीगाड़ व आसपास के गांव में लगाए गए थे।
जिसके बाद आज सुबह 5 बजे गुलदार गवाडीगाड़ के पिंजरे में कैद हो गया। उन्होंने कहा कि गुलदार को नागदेव रेंज ले जाया गया है। जहां मेडिकल जांच के बाद उसे अन्य जगह घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
इससे पहले भी 10 जून को भट्टी गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन ग्रामीणों ने क्षेत्र में अभी भी तीन से चार गुलदार क्षेत्र में सक्रिय होने की बात कही हैं, जिसके बाद वन रेंजर अनिल भट्ट द्वारा ग्रामीणों से पिंजरा लगाने के लिए दोबारा से प्रस्ताव मांगा गया है।
अनिल भट्ट, वन रेंजर, पौड़ी
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें