उत्तराखंड

बड़ी खबर : घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (engineering College) के पूर्व कार्यवाहक निदेशक व पूर्व कुलसचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

पौड़ी गढ़वाल/इन्फो उत्तराखंड 

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (Horse Racing Engineering College) के पूर्व कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान एवं पूर्व कुलसचिव संदीप कुमार के खिलाफ ओएमआर सीट से छेड़छाड़ करने, धोखाधड़ी व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

बता दें कि संस्थान ने फरवरी 2019 में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जेआरडी एकेडमी (JRD Academy Dehradun)  देहरादून में परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें 3 प्रोफेसर, 5 एसोसिएट प्रोफेसर व 31 असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित हुए थे।

वहीं उक्त परीक्षा में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के मामले में संस्थान के निदेशक प्रो. वाई सिंह ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक शिकायत सौंपी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

डीआईजी गढ़वाल (DIG Garhwal) के निर्देश पर कोतवाली पौड़ी में संस्थान के पूर्व कार्यवाहक निदेशक व पूर्व कुलसचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

वहीं SSP पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि यह मामला देहरादून जिले का है। इसलिए हस्तांतरित किए जाने के लिए जल्द ही डीआईजी गढ़वाल (DIG Garhwal) को पत्र भेजा जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top