उत्तराखंड

बड़ी खबर : लक्सर विधायक ने सरकार पर लगायें अनदेखी करने का आरोप, आप भी पढ़िए ये गंभीर आरोप…

  • ⬅️ लक्सर विधायक ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, जानिए क्या क्या आरोप लगाएं, आप भी पढ़िए पूरी खबर 

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी
9548216591

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा ऐसा लग रहा है बाढ़ प्रभावित किसानों व मजदूरों को उचित मुआवजे नहीं दिया जा रहा है। कहावत करते हुए सरकार को घेरा जैसे कि ऊंट की मुंह में जीरा लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि एक पत्र 18 जुलाई व 19 जुलाई 2023 जिलाधिकारी हरिद्वार एसडीएम लक्सर को देखकर बताया था जिसमें पंचेवली घाट व अन्य सड़कों का अत्यधिक भाग पानी के बहने से क्षतिग्रस्त होने से गड्ढे हो गए थे उन्होंने कहा हमने पत्र जिला अधिकारी सहित संबंधित विभागों को व्यापारियों किसानों व मजदूरों के लिए मुआवजे के लिए लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी किसानों के हुए नुकसान के संबंध में अवगत कराया और बाढ़ प्रभावित सभी को मुआवजा देने की मांग की उन्होंने कहां हमने सिंचाई व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भी किसानों की समस्या से उनको अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

उनके सामने सभी की समस्या उनके सामने रखी है उन्होंने कहा अभी तक सरकार की ओर से किसी को भी कोई राहत नहीं दी गई है उन्होंने कहा किसानों को कम से कम ₹11360 प्रति बीघा गन्ने का मुआवजा मिलना चाहिए और ₹6020 प्रति बीघा धान का मुआवजा मिलना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक सरकार किसानों को हुए नुकसान के बारे में गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

उन्होंने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान लक्सर विधानसभा के व्यापारियों किसानों व मजदूरों का हुआ है जिन्हें तुरंत राहत मिलनी चाहिए थी उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है उन्होंने कहा कि अगर सरकार के द्वारा किसानों की लागत मूल्य का मुआवजा नहीं दिया गया तो हमें मजबूर होकर सड़कों पर आना पड़ेगा और आंदोलन भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top