Ad Ad
उत्तराखंड

गजब : अब चोरों ने पेयजल पाइप लाइन को भी नहीं छोड़ा, पानी की हो रही है बड़ी किल्लत, चोरों को पकड़ने की मांग 

गजब : चोरों द्वारा पेयजल पाइप चुराने से पानी की किल्लत, पाइप लाइन चोर गिरोह को पकड़ने की मांग

काफलीखान( अल्मोड़) । भनोली तहसील के अंतर्गत काफलीखान क्षेत्र में आजकल अराजक तत्वों द्वारा गिरोह बनाकर पेयजल पाइप लाइनों को रात में उखाड़ कर चोरी करने के मामले घटित हो रहा हैं। जिससे क्षेत्र में अनेक पेयजल पाइप लाइनों के पाइप रात्रि में चोर उखाड़ कर चुरा ले जा रहे हैं। जिसमें काफली कोटिला निवासी चनर सिंह आदि के घर की पाइपलाइन, दुनाड़ अटकन्या निवासी मोहन चन्द्र आदि समेत अनेक पेयजल लाइनों के पाइप उखाड़ कर रात्रि में ले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

पाइप लाइन चोरी की घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। चोरे के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह रात्रि में दर्जनों पाइपों को उखाड़ कर ले जा रहे हैं। इस प्रकार की घटनाओं को चोर छोटे तोको व एकल परिवार वाले पाइप लाइनों को चुरा रहे हैं। क्योंकि गांव की पेयजल लाइनों को चुराने में पकड़े जाने का भय चोरो को ज्यादा रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

इसलिए तोको की छोटी-छोटी पाइप लाइनों को ही उखाड़ कर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व थाना दन्या से मांग की है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाय। तथा चोरों पर कड़ी नजर रखी जाए। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित ना हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मिला आधुनिक न्यूरोवेस्कुलर तकनीकों का प्रशिक्षण
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top