उत्तराखंड

आस्था : नवरात्रि के अष्टमी अवसर पर कई लोगों के घरों में गूंजी बेटियों की किलकारी। किसी ने कहा “लक्ष्मी” तो किसी ने कहा की “दुर्गा” हुई विराजमान

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

नवरात्रि के अष्टमी अवसर पर कई लोगों के घरों व आंगन में बेटियों की किलकारी से गूंजे है। वहीं इस पावन पर्व पर बेटियों के जन्म से उत्साहित परिजनों ने कहा कि देवी मां उनके घर में स्वयं पधारी है। किसी ने कहा कि उनकी बेटी का जन्म लक्ष्मी के रूप में तो किसी ने साक्षात मां दुर्गा विराजमान के रूप में बताया।

 

 

जानकारी के अनुसार महिला अस्पताल में छह बेटियों ने अष्टमी पर जन्म लिया। लेकिन बेटों से अधिक अब बेटियों के जन्म पर झलकती खुशी की तस्वीरें समाज की बदलती सोच को दर्शा रही है। बेटियों के जन्म पर परिजन यहां बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक गौर करने वाली बात तो यह कि बहुओं की सास यानी दादियों ने भी पोतियों का दिल खोलकर स्वागत किया। और अस्पताल मे बेटियों के जन्म का यह उत्सव अपने आप में एक अद्भुत था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

 

 

हरीश वर्मा का कहना कि उनके घर पर भी एक देवी आई है। जिसको लेकर उनका खुशी का ठिकाना नहीं था। महिला अस्पताल की नर्सिंग आफिसर मंजू ने बताया कि अष्टमी के दिन उनके अस्पताल में छह कन्याओ ने जन्म लिया जिसमें से एक लड़के ने भी जन्म लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

 

 

मंजू ने बताया कि महिला अस्पताल मे प्रीति देवी नगर, कीर्ति वर्मा राजा गाॅर्डन, अमृता ज्वालापुर, अुंजना बैराज कालोनी, करिश्मा शाहपुर ने अपनी बेटियों को जन्म दिया। जिसमें से आज नवमी पर भी कई जगह कन्या पूजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

 

 

इन जगहों पर भक्तों ने की आरती

जिसमे से हरिद्वार में मां मनसा देवी, मां चंडी देवी, मां सुरेश्रवरी देवी, मां शीतला देवी समेत अन्या मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का आर्शीवाद लिया। और साथ ही देहरादून मे भी देवी मंदिरों में भक्तों को तांता लगा हुआ है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top