उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यहां SSP ने वकील के साथ अभद्रता के मामले में चौकी इंचार्ज को किया निलंबित (Suspended)

हल्द्वानी/इन्फो उत्तराखंड

हल्द्वानी के बिंदुखत्ता में वकील के साथ अभद्रता करने वाले दारोगा को एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने निलंबित कर दिया गया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं एसएसपी क्राइम ने जांच पड़ताल में पाया कि सब इंस्पेक्टर द्वारा वकील से गलत बर्ताव किया गया। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

गौरतलब है कि 29 मई को बिंदुखत्ता पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज चौधरी और स्थानीय वकील एसडी जोशी के बीच जमीन के एक मामले में विवाद हो गया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज और उनके तीन सिपाही द्वारा वकील के साथ मारपीट करने व गाली गलौच करने को वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। घटना के बाद वकीलों में खासा रोष व्याप्त था।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

एसएसपी पंकज भट्ट ने चौकी इंचार्ज को घटना के बाद तत्काल हटा दिया था। लेकिन वकील कार्रवाई को लेकर आंदोलन के मूड में थे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी थी, जिसके बाद जांच में पाया गया कि चैकी इंचार्ज द्वारा वकील के साथ अभद्रता की गई। जिसके बाद एसएसपी द्वारा चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top