उत्तराखंड

अच्छी खबर : आज 413 केंद्रों पर होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (police constable exam), प्रवेश पत्र के साथ ही लाएं फोटोयुक्त पहचान पत्र

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में आज 413 केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है, वहीं रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर  पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कहा कि रविवार को प्रदेश में 413 केंद्रों पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराएगा। परीक्षा के लिए एक लाख 30 हजार 445 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।

वहीं सर्दियों के मौसम की वजह से आयोग ने परीक्षा का समय 11 बजे से 1 बजे तय किया है, लेकिन उम्मीदवारों को 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी होगा।

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि जरा सी गड़बड़ी महसूस हुई तो तत्काल पुलिस की टीमें उस पर कार्रवाई करेंगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस ने हर तरफ नजर रखी हुई है। पेपर लीक रोकने को हर जिले के डीएम-एसएसपी ने अलग से टीमें गठित की हैं।

बता दूं कि अगर आप भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अपने प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर ले जाएं। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अगर प्रवेश पत्र पर साफ तस्वीर नहीं है, तो दो फोटो भी साथ ले जाएं और परीक्षा केंद्र पर इसकी जानकारी दें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top