उत्तराखंड

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

भाजपा सरकार मे राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा एश्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका।

गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। खुद भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। एक के बाद एक प्रकरण सामने आते जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध तो रुक ही नहीं रहे थे अब भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के अपराधों की कलई भी खुलती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: जाम से मुक्ति के लिए सरकार एक्शन में, गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में पार्किंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में जांच की अनुमति धामी सरकार से खुद विजिलेंस न्यायालय ने मांगी है। यह भाजपा सरकार और राज्य के लिए शर्मिंदगी की स्थिति है। गोगी ने कहा कि अभी इसी मामले में सरकार घिरी थी फिर रानीखेत विधायक का भाई अवैध हथियारों के साथ भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के द्वारा पकड़ा गया है। कुछ ही दिन पूर्व अल्मोड़ा और काशीपुर क्षेत्र में भाजपा के दो वरिष्ठ सदस्य बलात्कार के मामले में लिप्त पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झण्डे पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

भाजपा के चाल चरित्र के नारे की पोल पूरी तरह खुल गई है और अब इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच तब तक आंदोलनरत रहेगी जब तक दोषियों पर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती।

इस दौरानप्रमुख रूप प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ,प्रदेश महासचिव श गोदावरी थापली,आलोक मेहता, मनीष गर्ग, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र पवार, सूरज छेत्री, शहजाद अंसारी. इस्लाम अंसारी, हेमंत उप्रेती, मनीष, नदीम अंसारी, विजरेंद्र सिंह, संदीप जैन. अर्जुन पासी. हर्ष राणा, वाहिल, मोहित, रजतसिद्धू, मोनू. सनी, सुमित, संजय. शर्मा, पिंटू. मोर्या, अमित, गौरव, मोहित, रॉबिन त्यागी, एमएम खोली, जगदीश धीमान, मनीष गर्ग, शुभम सैनी, इज़हार प्रसिन, ओम भंडारी, सागर,अंसुल थापा,राज कुमार,राजेश पुंडीर, साजिद ,जमाल,आदर्श सूद, गगन, निहाल सिंह से आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top