उत्तराखंड

ब्रेकिंग : IAS और PCS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल, देखें लिस्ट

Join our WhatsApp Group

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों (IAS- PCS officers) के दायित्व में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस संबंध में अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) कर्मेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया गया है।

अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

  • अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद से हटाया गया। उनके बाकी सभी विभाग यथावत रहेंगे।
  • मनीषा पंवार को दिया गया अध्यक्ष राजस्व परिषद का पद और पुनर्गठन भी।
  • आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव वित्त व्यवस्था अपना विकास आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई।
  • रमेश कुमार सुधांशु को प्रमुख सचिव शहरी विकास बनाया गया।
  • आर. मीनाक्षी सुंदरम को सचिव नियोजन बनाया गया।
  • नितेश कुमार झा को सचिव ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी।
  • अरविंद सिंह बयान को सचिव पेयजल की जिम्मेदारी।
  • सचिन कुर्वे को सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी।
  • दिलीप जावलकर से लिया गया सचिव नागरिक उड्डयन का प्रभार।
  • बीवीआरसी पुरुषोत्तम को कृषि विभाग के सचिव पद से हटाया गया।
  • पंकज कुमार पांडे को सचिव लोक निर्माण की जिम्मेदारी दी गई।
  • रंजीत कुमार को सचिव पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई।
  • हरिचंद सिंह सेमवाल को सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई।
  • चंद्रेश कुमार यादव से हटाया गया, सचिव पुनर्गठन की जिम्मेदारी।
  • बृजेश कुमार संत को डीजी खनन से हटाया गया।
  • विजय कुमार यादव से सचिव वन व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई वापस।
  • विनय शंकर पांडे को दिल्ली भेजा गया सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास और निवेश आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई, हरिद्वार जिलाधिकारी के पद से हटाया गया।
  • दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया।
  • रविशंकर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाया गया।
  • नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को हरिद्वार का डीएम बनाया।
  • अल्मोड़ा की डीएम वंदना को नैनीताल का डीएम बनाया गया।
  • कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया।
  • संदीप तिवारी को एमडी केएमवीएन
    बनाया गया।
  • PCS अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग का पद लिया गया वापस।

देखें लिस्ट :-

यह भी पढ़ें 👉  गुड़ न्यूज : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (Shri Mahant Indiresh Hospital) में सोमवार से ओपीड़ी फ्री

1

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top