उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड के सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस (Republic day) समारोह को लेकर SOP जारी, पढ़ें आदेश 

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राज्य के सभी स्कूलों में SOP जारी की गई है। इस संबंध में अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने आदेश जारी किया है।

अपर निदेशक रामकृष्णा उनियाल द्वारा जारी किए आदेश में उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने राज्य के समस्त विद्यालयों में आगामी 26 जनवरी 2023, को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडारोहण कार्यक्रम समारोह को लेकर निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं-

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

(i) झण्डारोहण कार्यक्रम :-

(क) गणतंत्र दिवस झण्डारोहण कार्यक्रम प्रातः 9:30 तक पूर्ण हो जाना चाहिए।

(ख) कोंविड संक्रमण के दृष्टिगत झण्डा फहराने का कार्यक्रम आभासी या भौतिक रूप से आयोजित किया जा सकता है।

(ग) सभी स्कूलों के शिक्षक/कर्मचारी अनिवार्यतः प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन स्नेह, सुरक्षा और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक : रेखा आर्या

(घ) राष्ट्रीय युद्ध स्मारक विषयक जानकारी प्रसारित / प्रचारित करने के लिए उक्त विषयक वीडियो आदि का उपयोग किया जा सकता है।

(ii) अन्य कार्यक्रम जो आजादी का अमृत महोत्सव के आलोक में 05 विषयों पर जैसे वाद-विवाद, नाटक, निबंध लेखन, प्रोजेक्ट गणतंत्र दिवस से पूर्व आयोजित कर पुरस्कार 26 जनवरी, 2023 को वितरित किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू

(ii) भारत के स्वतंत्रता संग्राम वीरता पुरस्कार, देश की सशस्त्र सेनाओं द्वारा प्राप्त विजय विषयों पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जायेगा। अतः उक्त संदर्भित पत्र की छायाप्रति प्रेषित करते हुए मुझे यह कहने का निदेश हुआ है।

उक्तानुसार गतिविधियां करवाने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से भारत सरकार को अवगत कराने का कष्ट करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top