उत्तराखंड

बड़ी खबर : श्रीनगर में क्या बोले “पीएम मोदी”। “आप भी सुनिए,, देखें वीडियो…

श्रीनगर/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड की धरती श्रीनगर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी। उन्होंने कहा कि बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां चला आया।

हमेशा की तरह अपने चिर परिचित अंदाज में पीएम मोदी ने सबसे पहले वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा और माधो सिंह भंडारी जैसे वीर पुत्रों की भूमि को प्रणाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

देखें वीडियो :-

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करने वाला है। यह संकल्प पत्र इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए संकल्प लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार और बद्रीनाथ के आशीर्वाद से चुनाव आयोग और मौसम ने भी मुझे आपके बीच आने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा एक प्रहरी की तरह देश की रक्षा करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

उन्होंने कहा कि ऐसे ही वीर सपूत पौड़ी गढ़वाल की धरती पर जन्मे बिपिन रावत की स्मृतियां मुझे भावुक कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड  के लोगों के पास पहाड़ जैसा साहस व हिमालय जितनी ऊंची सोच होती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि वह कभी जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहकर अपमानित करते थे, आज अपने प्रचार में उन्हीं के फोटो लगाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए ऐसा हथकंडा अपनाया जाना सही नहीं है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top