उत्तराखंड

देहरादून में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 168 प्रतिभागियों का चयन, 340 को किया गया शॉर्टलिस्ट

देहरादून में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 168 प्रतिभागियों का चयन, 340 को किया गया शॉर्टलिस्ट

देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के परिसर में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 37 कंपनियों ने 650 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया। फार्मास्युटिकल, जीवन बीमा, होटल प्रबंधन, विनिर्माण, बैंकिंग, और परिवहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा आयोजित इस मेले में 1025 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। मेले में 168 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जबकि 340 को शॉर्टलिस्ट कर अगले सप्ताह के भीतर अंतिम चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

मुख्य अतिथि और राजपुर रोड के विधायक खजान दास ने इस अवसर पर नियोजकों से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड के युवा मेहनती और ईमानदार हैं, और वे राज्य की उन्नति और विकास में योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।” उन्होंने नियोजकों से युवाओं के चयन में पारदर्शिता बरतने और उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें अवसर प्रदान करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

रोजगार मेलों के प्रचार पर जोर

सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अजय सिंह ने रोजगार के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोजगार मेलों के अलावा विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, स्किल हब और रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साक्षात्कार प्रक्रिया को औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि उम्मीदवारों को यह अनुभव हो कि उनके लिए वास्तविक प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

कार्यक्रम में सेवायोजन विभाग की निदेशक के प्रतिनिधि के रूप में सहायक निदेशक ममता नेगी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि आयुष गिल एवं गौरी देवली ने भी भाग लिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top