उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां घर के अंदर गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, दो मजदूर झुलसे, देखें वीडियो.. 

Advertisements

there-was-a-big-blast-in-the-cylinder-kept-in-the-house

रिपोर्ट भगवान सिंह, देवप्रयाग विधानसभा

जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक के थापली में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से दो युवक झुलस गये। इस दौरान एक बड़ा धमाका भी हुआ, जिससे घर के अंदर की एक दीवार भी ढह गई।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा यहॉ आग पर काबू पाया गया, और घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। जहॉ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यहां दो मजदूर रहते थे और रात भर से गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, जैसे ही सुबह युवक द्वारा गैस जलाने के लिए लाइटर का प्रयोग किया गया। वैसे ही पूरे कमरे में आग की लपटें फैल गई। और एक बड़ा धमाका हो गया। जिससे मकान की एक दीवार ढह गई।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस व फायर की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया व घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुॅचाया गया। फिलहाल घायल खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top