उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पूर्व आईएएस अधिकारी रामबिलास यादव (Former IAS officer Rambilas Yadav) की पत्नी के ठिकानों पर विजिलेंस छापे

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तर पूर्व आईएएस अधिकारी रामबिलास यादव (IAS officer Rambilas Yadav) की पत्नी की संपत्तियों पर विजिलेंस ने छापा मारा है। वहीं विजिलेंस ने यहां दस्तावेज खंगालने के साथ ही संपत्तियों की नापजोख भी की गई।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी रामबिलास यादव (IAS officer Rambilas Yadav) की पत्नि कुसुम विजिलेंस के सामने पेश नहीं हो रही है। वहीं विजिलेंस की दो बार के पूछताछ के बाद भी यादव ने कुछ खास नहीं बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया ने बताया कि विजिलेंस की टीम गाजियाबाद और लखनऊ के आवास- विकास स्थित घरों की नापखोज कर रही है। ताकि उनकी असल कीमत का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

उन्होंने बताया कि यह सभी प्राॅपर्टी यादव की पत्नी कुसुम के नाम पर है। इसके अलावा पत्नी और बच्चों के बैंक के दस्तावेज को भी खंगाला जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि अभी छापे में कुछ खास हाथ नहीं लगा है। लेकिन उनकी पत्नी से विजिलेंस पूछताछ की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

बता दें कि आय से अधिक मामले में पूर्व आईएएस रामबिलास यादव (IAS officer Rambilas Yadav) जेल में है, और उन्हें बीते बुधवार को कोर्ट से जामनत नहीं मिली। कार्ट ने  उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल में ही रहने के आदेश दिए थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top