स्वास्थ्य

गुड न्यूज़ : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का admit card किया जारी

 इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई है, इस संबंध में सचिव संतोष बडोनी ने आदेश जारी कर दिया है।

सचिव द्वारा जारी किए आदेश में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12 जून 2022 को 02 पालियों में परीक्षा आयोजित की गई है। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10:00 से 11:00 के मध्य पदनाम वाहन चालक व प्रवर्तन चालक तथा प्रथम पाली प्रातः 10:00 से 12:00 बजे के मध्यम पदनाम मत्स्य निरीक्षण निरीक्षक एवं अपराहन 2:00 से 4:00 बजे के मध्य पदनाम कार्यशाला अनुदेशक व समान अर्हता वाले अन्य पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली टनल हादसा : 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान समाप्त, 12 बचाए गए, 10 श्रमिकों की मौत

पदनाम-वाहन चालक के पदों पर चयन हेतु 04 जनपद व शहर यथा देहरादून, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), हल्द्वानी (नैनीताल) एवं अल्मोडा में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक कम होने के दृष्टिगत पदनाम- मत्स्य निरीक्षक के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन देहरादून जनपद के 01 परीक्षा केन्द्र में किया जा रहा है।

पदनाम कार्यशाला अनुदेशक व समान अर्हता वाले अन्य पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 02 जनपद व शहर यथा देहरादून तथा हल्द्वानी (नैनीताल) में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

वाहन चालक पद हेतु 19193 अभ्यर्थियों, मत्स्य निरीक्षक पद हेतु 107 अभ्यर्थियों तथा कार्यशाला अनुदेशक व समान अर्हता वाले अन्य पदों हेतु 5416 अभ्यर्थी पंजीकृत है। उक्त पदों हेतु पंजीकृत समस्त अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग वेबसाइट पर दिनांक 03.06.2022 को अपलोड कर दिये गये हैं।

उक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों को अपने निकटस्थ जनपद में परीक्षा केंन्द्र आंवटित किये गये है। कुछ कॉमन अभ्यर्थियों के लिए एक ही स्थान व परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने की व्यवस्था की गयी है।

परीक्षा की शुचिता अत्यधिक महत्वपूर्ण है अतः कोई भी ऐसी सामग्री अपने साथ न लायें जो प्रतिबंधित की गयी है इस विषय पर परीक्षा की शुचिता व प्रतिबंधित सामग्री के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश आयोग वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं, कृपया उन्हें भी देख लें परीक्षा में शुचिता बाधित होने पर या कोई अन्य अनुचित व्यवहार होने पर अभ्यर्थन तत्काल निरस्त कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

किसी भी जानकारी व प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आ रही कठिनाई के संबंध में आयोग टॉल फ्री नं0-9520991172 या व्हाट्सएप्प नं०-9520991174 या आयोग की E. Mail-chayanayog@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top