उत्तराखंड

दु:खद : यहां देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक (truck fell into ditch), ड्राइवर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी जनपद के श्रीनगर विधानसभा के राष्ट्रीय राजमार्ग- 121 पैठाणी पाबौ मार्ग पर देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान ट्रक में सवार ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक त्रिपालीसैंण से पाबौ की और आ रहा था, तभी ट्रक जितोली के समीप बेला के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा समाया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

हालांकि ट्रक में सवार चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पंवार ने बताया कि मृतक की पहचान विक्रम सिंह, पुत्र गोपाल सिंह मरोड़ा गांव निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top