उत्तराखंड

UPSC Result : उत्तराखंड के होनहारों ने यूपीएससी में मचाया धमाल।

उत्तराखंड के होनहारों ने यूपीएससी में मचाया धमाल, दून की बेटियों ने चमकाया नाम। सलोनी, अंकिता समेत कई युवाओं ने पाई सफलता, हासिल की शानदार रैंक।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2024 के फाइनल नतीजे मंगलवार को घोषित हुए और एक बार फिर उत्तराखंड के युवाओं ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। राज्य के कोने-कोने से उभरे होनहारों ने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि शानदार रैंक के साथ प्रदेश का मान भी बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

देहरादून की सलोनी गौतम ने 127वीं रैंक और अंकिता कांति ने 137वीं रैंक हासिल कर राजधानी की धरती को गौरवान्वित किया। वहीं, त्यूणी की शिल्पा चौहान ने 188वीं और लोहाघाट की अनुप्रिया ने 189वीं रैंक पाकर साबित कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

टिहरी जनपद की अंजू भट्ट ने 312वीं रैंक हासिल की है जबकि टिहरी के ही तुषार डोभाल ने लगातार दूसरी बार परीक्षा पास कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। उधर रुड़की के अर्पित कुमार ने 421वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

रानीखेत के गौरव छिमवाल ने 564वीं रैंक के साथ सफलता की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कराया, जबकि धारचूला के अक्षत कुटियाल ने भी परीक्षा में सफलता हासिल कर सीमांत क्षेत्र के सपनों को नई उड़ान दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top