उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में राज्यसभा (Rajyasabha) सीट के लिए 10 जून को होगा मतदान

नीरज पाल ( रिपोर्टर देहरादून)

उत्तराखंड में आगामी 4 जुलाई की रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विधिवत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 24 मई मंगलवार को औपचारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। और जरूरत पड़ने पर आगामी 10 जून को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने सोमवार को राज्यसभा की सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार वर्तमान राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा के आगामी 4 जुलाई को कार्यक्रम पूरा होने के साथ ही सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप रिक्त होने वाली सीट के लिए चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मंगलवार 24 मई को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, 31 मई तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

तत्पश्चात 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं आवश्यकता पड़ने पर राज्य की राज्य सभा सीट के लिए 10 जून को पूर्वाहन 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान होगा तदोपरांत उसी दिन सायं 5:00 बजे से मतगणना भी शुरू हो जाएगी मतगणना संपन्न होने के उपरांत निर्वाचित प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

आयोग के अनुसार 13 जून 2022 से पहले राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए विधानसभा के सचिव या संयुक्त सचिव रिटिंग अफसर होंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top