उत्तराखंड

उत्तराखंड : दुग्ध संघ चुनाव में भाजपा की एक तरफा निर्विरोध जीत

  • दुग्ध संघ चुनाव में भाजपा की एक तरफा निर्विरोध जीत

नीरज पाल/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की कुल 9 दुग्ध समितियों में से 8 पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई हैं, जिसमें सभी समितियों के सभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

बता दें उत्तराखंड सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण देहरादून द्वारा केन्द्रीय दुग्ध समिति / दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों की प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों तथा सभापति के निर्वाचन हेतु कमशः दिनांक पांच फरवरी व छह फरवरी की तिथि निर्धारित करते हुए निर्वाचन कार्यकम जारी किया गया था।

08 दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (ऊधमसिंहनगर, अल्मोडा, पिथौरागढ, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, पौडी व चमोली) में प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों का निर्वाचन सोमवार को सम्पन्न हुआ। ऊधमसिंहनगर में प्रबन्ध कमेटी के 09 पदों के सापेक्ष 07 पदों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य 07 दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों में प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों के सभी पदों का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

मंगलवार को सभी 08 दुग्ध संघों में सभापति के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न की गई। उच्च न्यायालय द्वारा हरिद्वार दुग्ध संघ के निर्वाचन परिणाम की विधिवत घोषणा पर रोक लगाये जाने के कारण प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों तथा सभापति के निर्वाचन के परिणाम की घोषणा नहीं की गई। अन्य 07 दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों में सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में निर्विरोध निर्वाचित सभापति का विवरण इस प्रकार है:-

1. भूमि सिंह; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, देहरादून
2. दीपा देवी; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, पौडी (श्रीनगर)
3. मंजू देवी; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, चमोली
4. प्रभा रावत; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, ऊधमसिंहनगर
5. पार्वती देवी; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, चंपावत
6. भावना भट्ट; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, पिथौरागढ़
7. गिरीश चन्द्र खोलिया; दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, अल्मोड़ा

इस जीत का श्रेय दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में राज्य गठन के पश्चात् प्रथम बार ऐसा हुआ है, कि सभी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए है तथा सभी दुग्ध संघों में भारतीय जनता पार्टी के सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा सभी निर्वाचित सभापति एवं प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों को बधाई दी गई तथा दुग्ध उत्पादकों के हित में राज्य सरकार की समस्त योजनाओं को सभी दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचाने की लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top