उत्तराखंड

उत्तराखंड ग्रेड पे मामला : परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार तो डीजीपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, देखें आदेश

Advertisements

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

लंबे समय से ग्रेड पे मामले को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार से गुहार भी लगाई थी। जिसके बाद सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाकर उनकी मांगे पूरी करने का वादा भी किया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगे पूरी न करने के बजाएं, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे मुख्य परिजनों के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

बीते दिनों मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी 2001 बैच के सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे नहीं मिल रहा था। इसको लेकर कई चरणों में पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अफसरों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

दरअसल लंबे समय के बाद रविवार को उत्तरकाशी में तैनात सिपाही कुलदीप भंडारी की पत्नी आशी भंडारी, पुलिस मुख्यालय में तैनात दिनेश चंद की पत्नी उर्मिला चंद और चमोली में कार्यरत हरेंद्र रावत की मां शकुंतला ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। तीनों ने जवानों को 4600 ग्रेड-पे देने और ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

वहीं सोमवार को भी परिजनों ने पुलिस मुख्यालय के बाद आंदोलन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन बाद में डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हें भारोसा दिलाकर वापस भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 

वहीं सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर खुफिया एजेंसी तंत्र अलर्ट हो गया, और उन्होंने सिपाहियों के बारे में पता किया। जिसमें पता चला कि चमोली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश चंद, एससीआरबी देहरादून में तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह और एसडीआरएफ उत्तरकाशी में तैनात कुलदीप भंडारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

निलंबन की ये बताई वजह :-

अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा रविवार को जो 4600 ग्रेड पे के संबंध में प्रेस वार्ता की गई है, वो सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली की धारा 5 (2) एवं 24 (क) का उल्लंघन है। इसके क्रम में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top