हिल न्यूज़

ब्रेकिंग : LIC व IPO देश की 75वर्षों की अर्जित पूँजी बेचना है इसका विरोध सच्ची देशसेवा : राजीव निगम

Join our WhatsApp Group

एल आई सी का निर्माण आम समाज के द्वारा उसके हित में उसे बचाने की लड़ाई जारी रहेगी- संजीव शर्मा

निगम के देहरादून मंडल का 15वाँ अधिवेशन नयी कार्यकारिणी के गठन के साथ सम्पन्न

प्रमोद गोयल अध्यक्ष नंदलाल शर्मा महासचिव मदन पंवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए

भारतहित जनमंच के संयोजक तन्मय और महिला संयोजिका भारती सूद बनाये गए

निगम के अंशकालिक कर्मचारियों के हित में ₹25000 की राशी के साथ संगठन द्वारा बनाया जाएगा कल्याण कोष

सेवानिवृत्त कर्मचारियों बी.एस. रावत,रविन्द्र काक और हरपाल सिंह नेगी को संगठन सेवाओं के लिए सम्मानित

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लोयीज एसोसीयेशन केवल बीमा कर्मचारियों की यूनियन नही एक सामाजिक आन्दोलन है जो समाज के पक्ष में हर आन्दोलन और गतिविधि करता रहा है देहरदुन मंडल क बीमा कर्मचारियों ने निरंतर इस बात को साबित किया है यह बात देहरादून मंडल के बीम कर्मचारियों के 15 वें अधिवेशन में आल इण्डिया इन्शोरेस एम्प्लोयीज एसोसेएशन के जोनल सेक्रेट्री राजीव निगम ने कही. उन्हने कहा की निगम का गठन एक बड़े सामाजिक उद्देश्य के लिए हुआ था जिसमे 245 कम्पनियों को मिलाकर एक राष्ट्रीय संसथान बनाया गया जिससे देश की बचत देश के काम आ सके लेकिन आज इसे फिर उसी रास्ते में धकेलने की पहल की जा रही है।

इस अवसर पर मंडल महसचिव नन्दलाल शर्मा ने कहा की मौजूदा दौर में संगठन चलाना एके चुनौतीपूर्ण काम हो गया है क्योंकि एक तरफ सरकार निरंतर देश के संसाधनों को निजी हांथों में सौंप रही है वहीँ जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए धार्मिक विद्वेष और वैमनस्य फैलाया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद निगम कर्मियों ने डी डी आई ई यु के बैनर तले संघर्ष का जज्बा कायम रखा है और सरकार की हर जनविरोधी कदम का पुरजोर विरोध किया है

संगठन के जोनल अध्यक्ष संजीव निगम ने कहा कि 1951 में गठित ऐ आई आई ई ऐ ने देश के बीमा उद्योग के सार्वजनिक किये जाने का संघर्ष किया और 1956 में निगम के गठन के बाद से संगठन इसके हितों के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ता रहा है उन्होंने कहा की एहज 5 करोड़ की राशि और 64 लाख की लाइबिलिटी के साथ के प्रारभ हुआ निगम ने अब तक 50 लाख करोड़ रूपये पंचवर्षीय योजनाओं में और इसके साथ 28 हजार करोड़ डिविडेंड के रूप में भारत सरकार को दिए है। इसके साथ ही निगम ने अपनी कार्यकुशलता से पिछले 22 वर्षों में तमाम निजी कम्पनियों के आने के बावजूद निगम का बीमा हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी को कायम रखा है ऐसे में उसका विनिवेश का कदम दुर्भाग्य् पूर्ण है।

भारत हित जनमंच के संयोजक तन्मय ने प्रस्ताव रखा की निगम के अंशकालिक कर्मचारी बरसों से न्यूनतम दैनिक भत्त्तों पर गुजारा कर रहे है उनके हितों के लिए लड़ने के साथ संगठन रूपये 25000 के साथ एक कल्याण कोष का गठन प्रारंभ कर रहा है जिसे सभी कर्मचारियों के सहयोग से विकसित किया जाएगा। कोष उनके कल्याण के लिए नियम बनाकर जल्द ही काम प्रारंभ करेगा

सभा में संगठन में निष्ठापूर्ण योगदान करने वाले सेवा निवृत्त कर्मचारियों बीरेद्र सिंह रावत, रविन्द्र काक और हरपाल सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।

सभा का सञ्चालन आशेष राठौर ने किया और धन्यवाद संबोधन नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने किया।

अधिवेशन में देहरादून मंडल से जुडी विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मंडल की नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। देहरादुन डिविजन इंश्योरेंस एम्प्लोयीज यूनियन के द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर प्रमोद गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष तन्मय महासचिव नंदलाल शर्मा को चुना गया इसके साथ मंजीत राय, शहाबुद्दीन,जीतेन्द्र कुमार, रूपा चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष, आशीष राठोर, निर्मल कैंतुरा, कैलाश कुक्साल, मनोहर सिंह, अरुण कैंथोला को सहसचिव मदन पंवार को कोषाध्यक्ष, योगेश्वर पुरोहित और गिरिवर धनाई को सहकोषाध्यक्ष और अमित चक्रवर्ती को आन्तरिक लेखपाल चुना गया।

महिला प्रकोष्ठ मे भारती सूद को संयोजक, और गीता जोशी, सीमा खाण्डपुर और प्रज्ञा दिवेदी को सही संयोजक चुना गया. मंडल में सामाजिक गतिविधियों के लिए गठित भारतहित जनमंच के लिए तन्मय को संयोजक और जीतेन्द्र राणा, उमेश धीमान, श्याम लाल और तुषार जोशी को सह संयोजक मनोनीत किया गया गया।

इस अवसर पर सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top