उत्तराखंड

दु:खद (accident) : जनपद रुद्रप्रयाग में फायर सर्विस स्टेशन के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल 

  • जनपद रुद्रप्रयाग में फायर सर्विस स्टेशन के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल 

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं रहे हैं, वहीं जनपद रुद्रप्रयाग से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां देर रात्रि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, संयुक्त जांच के आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग में एक टाटा सूमो वाहन संख्या- UK07TB 2547, जो घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

वहीं उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे, जिसमें एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था, जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका

वहीं देर रात्रि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई।

जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वहीं SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, संयुक्त जांच के आदेश

घायल का नाम 

  • राहुल, पुत्र स्व0 विजय लाल

मृतक की पहचान 

  • 1. अंकित पुत्र श्री रघु लाल, 26 वर्ष
  • 2. वासुदेव पुत्र श्री शोभाराम, 25 वर्ष

उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top