उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर एफडीपी

ग्राफिक एरा में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर एफडीपी

देहरादून। ग्राफिक एरा में शिक्षा के माध्यम से मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देकर सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण पर जोर दिया गया।

शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) शुरू हो गया। एफडीपी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे कहीं अधिक आवश्यक है व्यक्ति में मूल्य विकसित किए जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जीवनव्यापन सिखाना नहीं, बल्कि जीवन जीना सिखाना भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

एआईसीटीई के रिसोर्स पर्सन डा. हिमांशु कुमार राय ने कहा कि जब शिक्षा में मानवीय मूल्यों को शामिल किया जाता है, तभी व्यक्ति एक जिम्मेदार, संवेदनशील और बेहतर नागरिक बन पाता है। डा. राय ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह व्यक्ति के विचार, व्यवहार और चरित्र में सकारात्मक परिवर्तन लाए।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

इस एफडीपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ (यूएचवी) सेल और एआईसीटीई के संयुक्त रूप से किया। इस एफडीपी में यूनिवर्सिटी के प्रो. वी.सी. डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, यूएचवी सेल की यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल के साथ एआईसीटीई से डा. प्रियंका राय और कुंवर दीप नारायण, डा. चंद्र किशोर, डा. अनुराग कश्यप, डा. दिव्या वेणुगोपाल,  डी.पी. सिंह और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top