उत्तराखंड

दु:खद : यहां खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, परिवार में टूटा दुखों का पहाड़

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

जहां लोग पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाई-बहन राखी बांध कर खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां विकासखंड अगस्त मुनि के चमेली गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 5 बजे के करीब वैन चालक प्रकाश लाल पुत्र भजनलाल उम्र (27) वर्ष निवासी चमेली अपने गांव के पास वैन चलाना सीख ही रहा था, तभी वाहन चमेली गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

वहीं टीम को रेस्क्यू के दौरान चालक को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी अगस्त्यमुनि भिजवाया। जहां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन चालक ने दो माह पहले ही नया वाहन खरीदा था। और अभी वह वाहन चलाना ही सीख रहा था। घटना के बाद से परिजनों व क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top