उत्तराखंड

पिथौरागढ़ : दुकान पर रखे गये मजदूरों का सत्यापन न करने पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 हजार का नगद चालान 

  • दुकान में काम पर रखे मजदूर का सत्यापन न कराने पर थाना जाजरदेवल पुलिस ने दुकान स्वामी का किया 05 हजार रूपये का नकद चालान।
  • जनपद में निवासरत 32 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन।

पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ में निवास कर रहे मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी, रेड़ी व ठेले लगाने वाले व्यक्तियों, किरायेदारों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़‌ लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

आपकों बता दें कि 15 जुलाई को जनपद पुलिस द्वारा कुल-32 मजदूरों रेड़ी- ठेले वालों, किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

जानकारी के मुताबिक दानिश पुत्र आविद, निवासी- बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर, हाल निवासी बस्ते पिथौरागढ़ द्वारा अपनी दुकान में काम पर रखे गए मजदूर का सत्यापन न कराने पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल, उ0नि0 प्रकाश पाण्डेय ने दानिश उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 5000/-रू का नकद चालान किया गया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top