देवप्रयाग/इंफो उत्तराखंड
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के देवप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर बाजार से संगम स्थल तक रैली निकाली।
शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जिले का भ्रमण कर देवप्रयाग पहुंचे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
कोठारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला प्रभारी मुकेश कोहली ने कार्यकर्ताओं के साथ देवप्रयाग संगम पहुंचकर पूजा अर्चना की, उसके बाद रघुनाथ मंदिर के दर्शन कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली कोठारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जनता के बीच रहते हैं, कहां की भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संस्कारवान एवं दूरदृष्टि सोच से कार्य करता है।
कोठारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है।
इस मौके पर कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दरमियान कंडारी, नरेंद्र भंडारी, नरेंद्र कुँवर, रणजीत सिंह जाखी, ज्योति कैंतुरा, मुकेश लखेड़ा, मेहरवान सिंह, विजयराम गोदियाल, केदार बिष्ट, सन्तोषी बिष्ट प्रमोद उनियाल, जेपी चंद व सुभाष फोन्दणी आदि मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें